फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five injured including mother and daughter as auto overturns

Basti News: अनियंत्रित ऑटो पलटने से मां-बेटी समेत पांच घायल

Mon, 01 Apr 2024 06:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Apr 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Five injured including mother and daughter as auto overturns
रियासत इंटर कॉलेज पंखोबारी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग पर रियासत इंटर कॉलेज पंखोबारी के पास अनियंत्रित ऑटो पलटने से मां-बेटी समेत पांच यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को पीएचसी बनकटी भेजवाया। चिकित्सक ने चार घायलों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद महुली की तरफ से बस्ती जा रही यात्रियों से भरा ऑटो में एक उड़ता हुआ हड्डा घुस गया। उसे भगाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर निवासी 38 वर्षीय सुमैया व उसकी 6 वर्षीय बेटी सलमा तथा इसी क्षेत्र के दतुआखोर निवासी 30 वर्षीय राहुल तथा 28 वर्षीय विकास व कड़सरी निवासी 23 वर्षीय मो. बसीर को हाथ, पैर, सिर व कमर में चोटें आईं । राहुल के पैर व हाथ में गंभीर चोट देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed