फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five-day training of block level referrers begins

Basti News: ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Tue, 23 Jul 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Five-day training of block level referrers begins
शिक्षक समय से पूरा करें निपुण भारत मिशन का लक्ष्य : संजय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में सोमवार को निपुण भारत मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डायट प्राचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान एवं शिक्षकों के संवर्धन क्षमता के लिए दिया जा रहा है। यह जरूरी है कि शिक्षक समय से निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करें। लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली चुनौतियों का संकलन कर कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने की जरूरत है। वर्तमान परिदृश्य में निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए बच्चों की उपस्थिति वृद्धि में अभिभावकों का सहयोग न मिलना प्रमुख कारण है, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है।
विज्ञापन

नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे। आईसीटी के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के ऐप के माध्यम से छात्रों के ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान के समावेश से विषय वस्तु समझने में आसानी होगी। संदर्भदाता के रूप में प्रवक्ता अमनसेन, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव एवं अंगद पाण्डेय ने निपुण लक्ष्य एवं कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान कल्याण पाण्डेय, सरिता, वंदा चौधरी, वर्षा पटेल, अमन सेन, डॉ रविनाथ, कुलदीप चौधरी, गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, सुनील बौद्ध आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed