फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five day scout guide camp started

Basti News: पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five day scout guide camp started
नगर बाजार (बस्ती)। विकास खण्ड बस्ती सदर के श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में शिक्षा संकाय बीएड द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम में सम्मिलित पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर महाविद्यालय के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने किया। महाविद्यालय परिसर में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के तत्वावधान में सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी के देख रेख में अनिवार्य इंट्रोइक्चरी कोर्स ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। स्काउटिंग गाइडिंग के आधार भूत तत्व, स्काउटिंग गाइडिंग की उत्पत्ति और प्रसार , विभिन्न शाखाएं नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत आदि के साथ साथ विभिन्न प्रकार की तालियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश सिंह ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म सुरक्षा हेतु स्काउट गाइड का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण को अर्ध सैनिक प्रशिक्षण भी कहा जाता है। प्रशिक्षण सत्र में सत्या पाण्डेय जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, कुलदीप सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट प्रशिक्षुओं को स्काउट एवं गाइड के दिशा निर्देशों एवं नियमावली को बताया। इस अवसर पर डॉक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी, रजनी सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, सुनीता श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार प्रजापति, दुर्गेश कुमार शुक्ल, धीरेन्द्र बहादुर पाल, सूर्य पाल वर्मा, सूरज कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, तसलीम, अनिल कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed