फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five-day Kanwar festival of Shiva worship begins

Basti News: शिव आराधना का पंच दिवसीय कांवड़ महोत्सव शुरू

Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five-day Kanwar festival of Shiva worship begins
बस्ती। साल-दर-साल विहंगम आकार लेती जा रही पंच दिवसीय कांवड़ यात्रा का शनिवार से आगाज हो गया। बस्ती समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के आठ से दस लाख शिवभक्त इस आयोजन में भागीदार बनने वाले हैं। अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ तक 74 किलोमीटर की इस यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने हर संभव कदम उठाया है। कांवड़ियों के आवागमन, विश्राम, भोजन-नाश्ते से लेकर इलाज तक का पुख्ता प्रबंध गया है। इस अनुष्ठान में सरकारी तंत्र के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं और समाजसेवियों की भागीदारी भी अहम है। पुलिस प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती उद्दंड कांवड़ियों पर काबू करना है, जिनकी वजह से भगदड़ या विवाद की स्थिति पैदा होती है। यद्यपि शांति-सुरक्षा के लिए 11 जनपदों की फोर्स को 10 जोन और 19 सेक्टर में बांट कर तैनात किया जा रहा है। फोरलेन पर जगह-जगह वॉच टॉवर लगाकर निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की कमान संभालने के लिए बस्ती जनपद के अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जनपद से फोर्स पहुंच चुकी है। कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम रवीश गुप्ता व एसपी अभिनंदन लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

-

मंदिर से 6 किमी के दायरे में 10 बैरियर प्वाइंट

भद्रेश्वरनाथ मंदिर के छह किमी दायरे में 10 बैरियर प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। पुराना डाकखाना चौराहा, आडोटेरियम तिराहा, चेतक तिराहा, जेल गेट तिराहा, सोनूपार तिराहा, डारीडीहा तिराहा, डारीडीहा से गडगोडिया कांशीराम आवास वाले रोड पर, मोहटा कुआनो पुल के पास, राजा चक मोड डारीडीहा से पहले, भदेश्वर नाथ मंदिर के बगल में देवराव मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक किया गया है। कैमरोें की माॅनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन


---------

पुलिस अधिकारी हुए सक्रिय

एएसपी ओपी सिंह ने सभी सीओ के साथ मीटिंग कर बस्ती से लेकर अयोध्या बार्डर घघौआ तक का निरीक्षण किया। पेट्रोलिंग के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। कांवड़ मार्ग वाले थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि यात्रा में शामिल कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मातहतों के साथ घघौआ, विक्रमजोत, छावनी तिराहा, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, अमहट घाट, बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed