फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   five arrested in out TET paper

टीईटी प्रश्नपत्र आउट करने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
five arrested in out TET paper
टीईटी प्रश्नपत्र आउट करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

- प्राइमरी स्कूल का शिक्षक,क्लीनिक संचालक गिरोह में शामिल
- गिरोह से जुड़े तीन अभ्यर्थी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
- लालगंज पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स व सर्विलांस टीम की मदद से कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिक्षा पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 का पेपर आउट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्राइमरी स्कूल के शिक्षक समेत दो पर पेपर आउट करने और तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। इन पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर पेपर आउट करने व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लालगंज थाने के गौरा घाट के पास से पेपर आउट करने वालों के गिरोह में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध जालसाजी, साजिश, आईटी एक्ट व सार्वजनिक परीक्षा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में गौर थानाक्षेत्र के माझा मानपुर निवासी आनंद प्रकाश यादव, जगदीश यादव के अलावा विनय कुमार निवासी मुंडेरवा (लबनापार) थाना कोतवाली के अलावा लालगंज थाने के तिघरा निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ सोनू व अजीत यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। इनके पास से पांच मोबाइल फोन मिले हैं, जिसकी गैलरी में साफ्ट कॉपी के रूप में यूपीटीईटी परीक्षा-2021 के मूल प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी उपलब्ध है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अजीत उर्फ धर्मेंद्र यादव प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। जबकि उसी के गांव का सत्येंद्र प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इन दोनों के पास पेपर की कॉपी व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई। जिसे तीनों अभ्यर्थियों के पास फारवर्ड किया गया। इसके बदले मिली रकम को दोनों ने आपस में बांट लिया। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी के अलावा एंटी नारकोटिक्स टीम और सर्विलांस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed