फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First phase admission for MBBS seats in medical college completed

Basti News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों पर पहले चरण का प्रवेश पूरा

Fri, 06 Sep 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
First phase admission for MBBS seats in medical college completed
- यूपी और ऑल इंडिया नीट कोटे से अब तक 82 का हो चुका हैं प्रवेश
विज्ञापन


- अंतिम दिन प्रवेश लेने नहीं पहुंचे यूपी नीट से आवंटित दो विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में यूपी नीट- यूजी से आवंटित एमबीबीएस विद्यार्थियों की पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हुई। अंतिम दिन एक भी प्रवेश नहीं हुआ। आवंटित 81 में 79 विद्यार्थियों का ही हो सका है। दो आवंटित विद्यार्थियों के न पहुंचने से यह सीटें रिक्त रह गई है।
पूरे दिन प्रवेश समिति यूपी नीट के विद्यार्थियों का इंतजार करती रही। शेष दो विद्यार्थियों की पहुंचना था। लेकिन, वह नहीं आए। जिससे पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया यूपी नीट के 79 लोगों के नामांकन के साथ पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। 31 अगस्त से 5 सितंबर तक यूपी नीट की प्रवेश प्रक्रिया चली है। इसमें आवंटित 81 सीटों में से 79 सीट भर गई है। जबकि दो सीट रिक्त रह गई है। इसके पहले ऑल इंडिया नीट के तीन विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। इस तरह 82 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया हो चुकी है। अब 18 सीट और रिक्त बची है। इसमें 12 ऑल इंडिया कोटे की है जबकि 6 यूपी नीट कोटे की है। इन सीटों पर दूसरे चरण में प्रवेश लिया जा सकता है। नोडल अधिकारी एनएमसी डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया में ऑल इंडिया कोटे से प्रवेश की तिथि 31 तक थी। इसमें चार एडमिशन हुए थे, एक छात्र ने इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही दूसरे चरण का प्रवेश शुरू होगा। तब रिक्त सीटें भी भर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed