फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First in drama Jijiaisi

ड्रामा में जीजीआईसी फर्स्ट

Fri, 04 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 04 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
First in drama Jijiaisi
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान इलाहाबाद की तरफ से जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं ड्रामा का आयोजन जीआईसी में शुक्रवार को हुआ। विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी प्रथम, बेगम खैर द्वितीय, सावित्री विद्या विहार तृतीय, गन्ना विकास मुंडेरवा इंटर कालेज को चतुर्थ स्थान मिला।   
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीआईओएस हेंमत राव ने बाल विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि बाल वैज्ञानिक अपने आस पास की समस्याओं का समाधान अपने मॉडलों के माध्यम से हल करने का प्रयास करें। अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करके जीवन को सार्थक करें। जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी में छह उप विषयों में स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन एवं संचार, पर्यावरण, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता पूर्ण जीवन के लिए गणित पर छात्र, छात्राओं ने  55 मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें राजकीय इंटर कालेज, जीजीआईसी, बेगम खैर, पांडेय गर्ल्स, पांडेय इंटर कालेज, गन्ना विकास मंडेरवा, सावित्री विद्या विहार और सरस्वती बालिका विद्यालय राम बाग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी, ड्रामा में जीजीआईसी, बेगम खैर, सावित्री विद्या विहार एवं गन्ना विकास संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी 
उद्योग विषय में जीआईसी के आदित्य प्रथम, बेगम खैर की आकांक्षा यादव द्वितीय, स्वास्थ्य में अयुष्का शुक्ला प्रथम, वैष्णवी श्रीवास्तव द्वितीय बेगम खैर, परिवाहन एवं संचार में जीआईसी की सना तवस्सुम, जीजीआईसी प्राची श्रीवास्तव द्वितीय, कृषि एवं खाद्य में महिमा पांडेय, बेगम खैर, रश्मि सिंह द्वितीय, गणित में कुमारी धान्या, पर्यावरण में रजिया सुल्तान, श्रेया श्रीवास्तव व तरन्नुम को प्रथम, द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विभिन्न विद्यालयों के क्रियाकारी वर्ग में आंचल गौतम, अंजली गुप्ता, विनय कुमार मिश्र, राज कुमार, उन्नति शुक्ल, आराध्या सिंह, विद्या शुक्ल, श्रेया श्रीवास्तव, प्रगति पांडेय, रितिका ने प्रथम व द्वितीय प्राप्त करने में सफल रही। स्थिर वर्ग में रेनू चौधरी, खुशी, अनमोल गुप्ता, शशि त्रिपाठी, सुप्रिया मोदनवाल, कृतिका श्रीवास्तव ने अपने मॉडल से अव्वल रही। 

निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव, प्रवक्ता शिव बहादुर सिंह, राजेश सिंह शामिल रहे। इस मौके पर हरिनंदन यादव, सत्येन्द्र पांडेय, संतोष गौड़, अदील अहमद, फूलचंद यादव, सत्येन्द्र पांडेय, संतोष गौड़, अजय प्रकाश, आर्यन श्रीवास्तव, अंजली अस्थाना, प्रेमलता दुबे, मंजूलता त्रिपाठी, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश चन्द्र वर्मा, संचालन मंजर अली सिद्दीकी ने किया। प्रधानाचार्य रामानंद चौधरी ने बाल वैज्ञानिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed