फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   First day clutter dominates

पहले दिन अव्यवस्था हावी

Thu, 16 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 16 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
First day clutter dominates
वाल्टरगंज मे इंटरमीडिएट की परीक्षा देती छात्राएं।
जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का पहला दिन अव्यवस्थित रहा। कहीं कक्ष निरीक्षक की कमी केंद्र व्यवस्थापकों को सालती रही तो कहीं बाहरी सुरक्षा होमगार्डों के भरोसे पूरी की गई। हालांकि विभिन्न केंद्रों पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, मगर परीक्षा जैसे-तैसे संपन्न करा ली गई।
विज्ञापन


सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार श्रीराम भेेजू पांडेय ज्ञानमती इंटर कालेज फरेनिया में बोर्ड परीक्षा सुबह की पाली में हाई स्कूल की परीक्षा में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार मदनसेन बालिका इंटर कालेज में सुबह के पाली में 64 अनुपस्थित हो गए। वहीं रुधौली में केंद्राध्यक्ष रोहित राय द्वारा कुल 12 पुरुष और 2 महिला कक्ष निरीक्षकों की जरूरत बताई गई थी, मगर महज तीन कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था हो सकी। परीक्षा शुरू हुई तो केंद्राध्यक्ष द्वारा विद्यालय के लिपिक व आंतरिक सचल दस्ते की व्यवस्था को भंग कर उन्हें भी परीक्षा कक्ष में बतौर कक्ष निरीक्षक तैनात किया। 
विज्ञापन

 
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के श्रीबाबू राम जय जय राम इंटर कॉलेज महुडर पटखौली में केंद्र व्यवस्थापक गणेशदत्त चौधरी ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की कमी है 23 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता थी जिनमें  से मात्र 19 ही मिले हैं। फिर भी परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा रही है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के वीपीडीएल बालिका इंटर कालेज बिहरा में  सुबह हाईस्कूल  की परीक्षा में 59 ने और इंटर की परीक्षा में 13 छात्रों ने परीक्षा  छोड़ी। वही औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में हाई स्कूल में नौ और इंटर में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed