फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Firefighters learned the technical details of extinguishing fire

Basti News: अग्नि सचेतकों ने सीखीं आग बुझाने की तकनीकी बारीकियां

Mon, 25 Aug 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 25 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Firefighters learned the technical details of extinguishing fire
भानपुर। अग्निशमन विभाग की ओर से एक सप्ताह से संंचालित हो रहे अग्नि सचेतक प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। अग्निशमन केंद्र भानपुर के प्रभारी पशुपति नाथ मिश्र ने बताया कि अग्नि सचेतकों को उपकरणों के संचालन, रखरखाव, फायर पंपों के प्रकार एवं उनकी जानकारी दी गई। साथ ही आग के प्रकार एवं उस पर प्रयोग होने वाले अग्निशमन उपकरणों, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का संचालन, रख-रखाव तथा आग-धुएं से सुरक्षित बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्नि सचेतकों को आग के प्रसार को रोकने, फसलों की आग को नियंत्रित करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू की जानकारी दी गई, जिससे समय से लोगों को सहायता पहुंचाकर आग की विभीषिका से बचाया जा सके। इस मौके पर अभिलाष चंद्र पांडेय, आलोक चौधरी, राकेश गुप्ता, अंजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed