फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire continues, 350 bighas of wheat crop burnt

Basti News: आग का कहर जारी, 350 बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 09 Apr 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fire continues, 350 bighas of wheat crop burnt
रुधौली क्षेत्र के हनुमानगंज में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण।
बस्ती। आग का कहर दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। शनिवार को 350 बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। रुधौली तहसील के मूड़ाडीहा, हनुमानगंज और सरैया के किसानों की 150 बीघा फसल जली तो मुंडेरवा के कोरऊ से उठी आग से कोरऊ, भगवानपुर और इटहर की 150 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा रुधौली क्षेत्र के कडजहना और पिपरपाती खुर्द गांव में 50 बीघा फसल राख हो गई। दोनों जगहों पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन करते हुए पीड़ित किसानों की सूची तैयार की है। रुधौली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में सहयोग किया तो कोरऊ में सूचना के बाद भी अग्निशमन दल नहीं पहुंच पाया। मुंडेरवा के पोखरवा पुरवा पर लगी आग से पांच रिहायशी झोपड़ी जली। एक मवेशी की मौत हो गई तो पांच अन्य झुलस गईं। सल्टौआ के कंथुई में लगी आग से दो मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन

---
गन्ने के खेत से उठी आग से 150 बीघा गेहूं की फसल जली
बनकटी। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कोरऊ में एक व्यक्ति ने गन्ने के खेत में अवशेष पत्तियों को जला दिया। तेज हवा चली तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने का इंतजाम नहीं था। आग गेहूं की खेत में जा पहुंची। देखते-देखते एक नहीं तीन गांव कोरऊ, भगवानपुर और इटहर के गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मौक पर मुंडेरवा पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचे।आग से इटहर, कोरऊ और भगवानपुर में 150 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। क्षेत्रीय किसान बार-बार अग्निशमन दल को फोन करते रहे, लेकिन दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। आग इटहर गांव के करीब तक पहुंच गई। इसी दौरान इटहर के एक किसान ने अपने ट्रैक्टर से गांव के पास गेहूं के खेत की जुताई कर दी। रमेश पाल के ट्रैक्टर से हुई जुताई से आग आगे नहीं बढ़ पाई। गांव में आग को लेकर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रीय लेखपाल राहुल ने 44 किसानों की सूची बनाई है, जिनकी फसल जल गई है।
विज्ञापन

---
44 किसानों की जली फसल, लेखपाल ने दी रिपोर्ट
इटहर के राम अधारे, ओंकारनाथ, राम उजागिर, बृजेश, कृष्ण चंद्र, शोभनाथ, फूलचंद्र, संतोष, अशोक, अवधेश, मालती, सैफुल्लाह, अकबर अली, मो. जहान, धूपा देवी, रुदल, रविन्दर, घनश्याम, मारकंडेय, राधेश्याम, जगदंबा, गेना देवी, सूरजा देवी, सुरेन्दर, रामकेश, नीला, जितेन्दर, मनीराम, राम ललित, दानबहादुर, बीराम, हरीराम, जयराम, जयचंद, रामचंदर, निजामुद्दीन, नीलम, रामसेवक, लक्षन, रामकोविन्द, सुभावती, लालजी, हरीराम की फसल जल गई। लेखपाल ने इन किसानों के नाम, रकबा सहित अन्य ब्योरा जुटाते हुए तहसील कार्यालय को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मूड़ाडीहा में लगी आग, तीन गांवों की 150 बीघा फसल जली
रुधौली। तहसील क्षेत्र के मूड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। यह आग हनुमानगंज के सिवान में स्थित गैस गोदाम के करीब पहुंच गई थी। जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम आनन्द सिंह श्रीनेत, तहसीलदार केशरी नन्दन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। लेखपालों की टीम ने मौका मुआयना किया। मुड़ाडिहा उर्फ भोपालपुर के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर मुड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर तथा हरैया मिश्र गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तपिश के कारण लोग बेहाल नजर आए। ग्रामीण प्रवीण चौधरी ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और चौकी प्रभारी हनुमानगंज अजय सिंह, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजू यादव, जितेंद्र यादव, अंकित राय, मनोज यादव आदि भी आग बुझाने लगे। गैस गोदाम हनुमानगंज तक पहुंचने के पहले आग बुझा दी गई।
---
मूड़ाडीहा, हनुमानगंज और हर्रैया मिश्र के किसानों की जली फसल
मूड़ाडीहा में लगी आग से अनंत लाल कनौजिया, दिनेश कुमार कनौजिया, अमरेश कुमार, सुरेश कुमार, महेश कुमार, संगीता देवी, घमालु, राजाराम, प्रकाश चंद्र, विमलावती देवी, विवेक पन्नालाल, अंगद, जगदीश, चुन्नीलाल, रामहित, लक्ष्मण प्रसाद, मुस्ताक, मुख्तार अली, राजकुमार, कृपा सिंह, मुरारी, रामनिवास, रामकिशोर, चैतू, प्रहलाद, रामनयन, त्रिवेणी, बबलू तथा हनुमानगंज के रामशंकर सिंह, मोतीलाल, पप्पू जायसवाल हरैया मिश्र के हरिशंकर मिश्रा, शत्रुघ्न प्रसाद, प्रभुनाथ, दीनानाथ, चंद्रप्रकाश सहित आदि किसानों का लगभग 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
---
आग लगने से दो मवेशी झुलसे, वीओ की टीम ने किया इलाज
सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के कंथुई में शुक्रवार की देर रात भालचंद्र यादव के छप्पर की घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से घारी में बंधी दो भैंस झुलस गईं। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे। किसी तरह खूंटे से बंधी भैंस को बाहर निकाल कर आग बुझाई गई। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी सल्टौआ की टीम पहुंची और पशुओं का इलाज किया।
---
पांच घर जले, एक मवेशी की मौत, पांच झुलसे
मुंडेरवा। थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर रात 11 बज कबरा के पोखरवा पुरवे पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से रामभवन, रामस्वारथ, रामकेश और लालमन के मवेशी और घर में रखा अनाज व अन्य सामान जल कर राख हो गया। यह आग रामभवन के घर के सामने स्थित छप्पर से लगी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास स्थित रामस्वारथ, रामकेश और लालमन के फूस और पक्के मकान को भी अपने चपेट में ले लिया। आग से तीन भैंस जलकर गंभीर रूप से झुलस गईं। एक भैंस गर्भवती थी, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। अन्य दो भैंसों की आंख जलकर फूट गई। रामस्वारथ और रामकेश की भी एक-एक भैस गंभीर रूप से झुलसी हैं। इन लोगों के घरों में रखे कपड़े, अनाज सहित सारा सामान राख हो गया। आग का ताडंव लगभग दो घंटे तक चलता रहा। डायल 112 की पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू किया। यहां पर सूचना के बाद भी अग्निशमन दल नहीं पहुंच पाया।

-----
पिपरपाती खुर्द में गेहूं की फसल राख
रुधौली। क्षेत्र के कडजहना और पिपरपाती खुर्द में लगी आग से लगभग 50 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा 25 बीघे लगभग गेहूं के डंठल भी जल गए। मौके पर पहुंचे दमकल र्मियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। कड़जहना गांव में लगी आग से देखते ही देखते पिपरपाती खुर्द गांव तक पहुंच गई। जिससे 50 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से कड़जना निवासी दुखराज तथा नेबूलाल वहीं पिपरपाती खुर्द के मोहम्मद शमीम, जमील अहमद, इंसान अली, शमसुद्दीन, जैनुल्लाह, मोहम्मद अयूब, एहसान अली, इकरार अहमद सहित आदि लोगों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर मौके पर लेखपाल अंकित चौधरी ने पहुंचकर मुआयना किया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed