{"_id":"6519c4e418942c86ad0383b4","slug":"fire-caused-by-short-circuit-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5217-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शार्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख
Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बानपुर में शार्ट सर्किट लगी आग में जला छप्पर
- आग बुझाते समय दो महिलाओं को लगा करंट
- लालगंज थाने के बानपुर गांव में रविवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में रविवार सुबह शार्ट सर्किट होने से टीन शेड और रिहाइशी छप्पर में आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान दो महिलाओं को करंट लग गया। दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।
जानकारी के अनुसार बानपुर गांव की रहने वाली विमल देवी ने अपने घर के सामने एक छप्पर डाल रखा है। उसमें घरेलू सामान के अलावा भुसा व लकडी रखती थीं। अपनी तीन बकरी भी उसी छप्पर के नीचे रोज बांधती थी। छप्पर के ऊपर से दो घरों में बिजली का केबल भी गया है। रविवार सुबह केबिल में शार्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। वहां की सोनमती देवी ने बताया कि आग बुझाते समय पहले अनीता देवी को हाथ में करंट लगा। उसके बाद सबिता देवी आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी लेकर दौड़ते हुए आ रही थीं तो उनका पैर जमीन पर गिरे केबल पर पड़ गया। जिससे उनके पैर में करंट लग गया। लेखपाल शैलेंद्र यादव ने बताया कि छति का आकलन करके रिपोर्ट भेजी जा रही है।