फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out while cooking, eight roofs burnt

Basti News: खाना बनाते समय लगी आग, आठ छप्पर जले

Sat, 17 Jun 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while cooking, eight roofs burnt
दुबौलिया क्षेत्र के बर्दिया लोहार गांव में लगी भीषण आग।
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के बरदिया लोहार गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय लगी आग में आठ रिहायशी छप्पर जल कर राख हो गए। उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार कि सुबह करीब दस बजे बरदिया लोहार गांव निवासी अकरम के यहां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग आसपास के छप्परों में फ़ैलती चली गई। इससें अब्दुल कादिर, इलियास, सलमान, शहनाज़, जलील, निशारूद्दीन, सल्लूदीन का रिहायशी छप्पर चलने लगा। बगल में फूस की एक अन्य झोपड़ी भी जल गई। आग लगने के दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक प्रेशर कुकर भी दग गया। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लोगों का लाखों रुपये का सामान जल चुका था। आंखों के सामने अपनी गाढ़ी कमाई से बनाया आशियाना जलते देख ग्रामीणों की आंख से आंसू आ गए। घटना की सूचना पर मुकामी पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

----------
अग्निपीड़ितों में बांटे कंबल
- मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सूर्य प्रताप चौहान व राजस्व निरीक्षक अशोक पटेल ने क्षति की रिपोर्ट तहसील को भेज दी। राजस्व निरीक्षक अशोक पटेल ने बताया की तत्काल पीड़ित परिवारों को बीस कंबल दिए गए एवं राशन के लिए कोटेदार से कहा गया है। लोगों में इस बात को लेकर खासी चर्चा थी कि भीषण गर्मी में हुई घटना के पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से कंबल बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पंपिंग सेट की चिंगारी से लगी आग

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के पचवस गांव में पंपिंग सेट के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आसपास के फूस में आग लग गई। तेज पछुवा हवाओं से आग पास के खजूर के पेड़ों में फैल गई। छावनी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। पचवस गांव निवासी आशीष सिंह गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से आग लग गयी थी। जिसे जल्द ही बुझा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed