फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out while checking cylinder leakage, nine injured

Basti News: सिलिंडर का रिसाव चेक करने में भभकी आग, नौ झुलसे

Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while checking cylinder leakage, nine injured
टेंगरिहा राजा गांव में  गैस रिसाव से आग लगने से झुलसे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।
कुदरहा, बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में शुक्रवार रात गैस सिलिंडर से रिसाव के बाद आग लग गई। हादसे में सात बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

सभी को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को तीन बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को थानाक्षेत्र टेंगरिहा राजा गांव में रामफल पुत्र राम नयन के घर पर नया गैस सिलिंडर लेकर आए। गांव के सुरेमन गैस सिलिंडर में पाइप और रेगुलेटर लगाने गए थे। सब कुछ सेट करने के बाद लीकेज चेक करने के लिए माचिस जलाते ही पूरे किचन में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद सुरेमन के अलावा सुमन (40) पत्नी रामफल, सिकंदर (12) पुत्र रामफल, रितेश (8) पुत्र सरबजीत, खुशी (6 ) पुत्री सरबजीत, अंजली (17) पुत्री अमरजीत, नीरज (10) पुत्र अमरजीत, अंशिका (7) पुत्री लालचंद, दिव्या (7) पुत्री संदीप गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सुरेमन का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में ही चल रहा है। घटना को देखकर गांव निवासी शकुंतला पत्नी लालजी की भी तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को जिला अस्पताल से अंजली, नीरज और खुशी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गैस में रिसाव के कारण आग लगी है।

टेंगरिहा राजा गांव में  गैस रिसाव से आग लगने से झुलसे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

टेंगरिहा राजा गांव में  गैस रिसाव से आग लगने से झुलसे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

टेंगरिहा राजा गांव में  गैस रिसाव से आग लगने से झुलसे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

टेंगरिहा राजा गांव में  गैस रिसाव से आग लगने से झुलसे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed