फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in the field, crops were destroyed

Basti News: खेत में लगी आग, फसल जलकर नष्ट

Sat, 09 May 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the field, crops were destroyed
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव के दक्षिण सिवान में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने से छह किसानों के सोलह बीघे गन्ने की पेड़ी व गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। इसी दौरान सरनागी गांव के दक्षिण सिवान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार दोपहर महुआ डाबर गांव के दक्षिणी सिवान में लगी आग कुछ ही देर बाद पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरनागी गांव के सिवान तक पहुंच गई। इसमें लगभग 50 बीघा गेहूं का डंठल सहित सरनागी गांव के छह किसानों की 16 बीघा गन्ने की पेड़ी आग की भेंट चढ़ गई। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन तब तक फसल नुकसान हो चुकी थी। सरनागी गांव के हितकारी सिंह, रामप्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, दान बहादुर सिंह, हनुमान सिंह का गन्ने की पेड़ी जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर सिवान में जुताई करने लगे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed