{"_id":"660b104279fd44926d044114","slug":"fire-broke-out-in-siwan-behind-gandhinagar-sub-centre-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114061-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांधीनगर उपकेंद्र के पीछे सिवान में लगी आग, सात दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांधीनगर उपकेंद्र के पीछे सिवान में लगी आग, सात दुकानें जलीं
Tue, 02 Apr 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा के कारण सोमवार को आग लगने से दिनभर मची रही अफरातफरी
25 मिनट बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू
गिदही बिजली घर के बाहर स्पार्किंग से लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को दिनभर चली तेज हवा से कई जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। इससे अफरातफरी मची रही। अमहट स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर यार्ड के आसपास करीब 10 बीघा क्षेत्र में सोमवार दोपहर में आग लग गई। करीब 25 मिनट बाद पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक अमहट घाट स्थित सात दुकानें जल चुकी थीं।
सोमवार सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं। दोपहर 12 बजते-बजते वाल्टगंज, लालगंज क्षेत्र के अलावा शहर के अमहट और गिदही में आग लगने की घटना हुई। दोपहर करीब 12 बजे गांधीनगर उपकेंद्र के उत्तर सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सिवान के मूज में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। महज 25 मिनट में करीब 10 बीघे क्षेत्र में फैल गई। उपकेंद्र के सामने पुराने पुल पर स्थित सात दुकानें आग की जद में आ गईं। 12:25 बजे पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया वरना उपकेंद्र यार्ड में स्थापित ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आ जाते। हालांकि यार्ड को तीन तरफ से आग ने घेर लिया, आनन-फानन में गिदही बिजली घर से उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बावजूद एक 11 केवी आपूर्ति केबल आग से झुल गई है। दिन में दो बजे उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग से एक केबल झुलस गई है। अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- --
सुशील, मुन्ना व अरविंद की दुकान हुई राख
- अमहट सिवान में लगी आग से सात दुकान जल गईं। मुन्ना का हेयर कटिंग सैलून, अरविंद की मोटर साइकिल रिपोरिंग, रामसेवक, शंभू, राम सूरज की पान की दुकान, सुशील की जलपान की दुकान जल गई। जबकि लाल बहादुर के चाय की दुकान का टेबल व अन्य सामान आग लगने से जल गया। अमहट घाट पर स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी बाबा अशोक दास ने बताया कि मंदिर का करीब 150 मीटर केबल भी आग के कारण जल गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गिदही बिजली घर के बाहर लगी आग
बस्ती। 220 केवी बिजली घर गिदही यार्ड के बाहर सोमवार को दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। परिसर में मौजूद झाड़ियों में आग लगने से यार्ड के बाहर स्थित केबलें इसकी चपेट में आ गईं। ट्रांसमिशन से तत्काल गिदही, कोर्ट व बड़ेबन उपकेंद्र की आपूर्ति रोककर फायर विभाग को सूचना दी गई, करीब 15 मिनट बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। ट्रांसमिशन के सहायक अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बिजली घर से लाइन निकलने के बाद गिदही 33 केवी उपकेंद्र को जाती है। यहां पर ओवरहेड लाइन व केबल लगाया गया है। कंडक्टर व केबल के बीच का जोड़ ढीला है, जिससे तेज हवा चलने से स्पार्किंग हुई और नीचे सूखी घास से आग लग गई। इससे करीब 45 मिनट तक आपूर्ति रोकनी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आग से दर्जनभर रिहायशी छप्पर व घारी जलकर राख
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरादपुर बेलाराई के राजस्व गांव भरोहियाजोत में अज्ञात कारणों से दोपहर में राम आशीष के घर पीछे से आग लग गई। जिससे अनिल, राजेश व देवदत्त के रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और रंगीलाल, अरुण कुमार, श्रीनाथ, अतिंदर, राम नेवास, जितेंद्र, शिंटू, रामवृक्ष की घारी भी जलकर राख हो गई। आग के कारण भूसा, कपड़ा व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। प्रधान प्रतिनिधि महाजन ने बताया कि सूचना के बाद भी दमकल पहुंचने में करीब डेढ़ घंटा लग गया, जब दमकल पहुंची तो आग पर काबू पाया जा चुका था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घूर में लगी आग से जली गेहूं की फसल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पिपराजप्ति गांव के सीवान में पीपल के पेड़ के नीचे रखा घूर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे गांव के लक्ष्मी सिंह के गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। संवाद