{"_id":"66341c0f567945b312023a04","slug":"fire-broke-out-in-shop-six-huts-and-wheat-stalks-basti-news-c-207-1-sgkp1006-116262-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुकान, छह झोपड़ियों और गेहूं के डंठलों मेंं लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुकान, छह झोपड़ियों और गेहूं के डंठलों मेंं लगी आग
Fri, 03 May 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 03 May 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग
कहीं ग्रामीणों तो कहीं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर सहित दो गांवों में लगी आग में जूस की दुकान का सारा सामान जल गया। किशुनपुर में छह झोपड़ियां जल गईं। दुबौलिया क्षेत्र के राम नगर संसारपुर गांव के सिवान में गेहूं के डंठलों में आग लग गई।
गांधी नगर मुख्य बाजार में सरदार जी की जूस की दुकान है। बुधवार देर रात दुकान में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। दुकान के मालिक पोपेंदर सिंह ने बताया कि रात में जब आग लगी तो पुलिस चौकी के एक सिपाही ने दुकान से लपटें निकलतीं देखीं। सिपाही ने दुकान की बिजली कटवाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। इससे आग पर कुछ काबू पाया जा सका। तब तक दुकान के सारे सामान जलकर राख हो गए थे।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक अग्निशमन टीम पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
बुधवार रात किशनपुर गांव में भगवान दास की झोपड़ी से आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की पर आग की लपटों के सामने बेबस दिखे। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते देखते पड़ोस की कुशलावती पत्नी राधेश्याम, भगवान दत्त, राजित राम व सुनील व हजारी लाल की झोपड़ियोंं को भी आग ने चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज चारपाई सहित गृहस्थी के अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रामनगर, संसारपुर गांव के सिवान में सुबह , बजे के करीब गेहूं के खेत के डंठलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धीरे-धीरे आग आबादी की तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।