फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire broke out in garbage heap in Babhnan

Basti News: बभनान में कूड़े के ढेर में लगी आग, आवागमन में हुई परेशानी

Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in garbage heap in Babhnan
सब्जी मंडी व कस्बे की तरफ रोकी गईं गाड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। नगर पंचायत बभनान के बभनान-गौर मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के निकट कूड़े के ढेर में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठने से आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान सब्जी मंडी व कस्बे की तरफ गाड़ियां रोक दी गईं।

नवीन फल सब्जी मंडी के सामने वर्ष भर पूर्व नगर पंचायत का कचरा गिराया जाता था। इसके चलते प्लास्टिक की थैलियाें सहित कूड़ा फैला हुआ है। बुधवार दोपहर बाद कूड़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास की झाड़ियां भी जलने लगीं। धुआं बभनान-गौर मार्ग पर छा गया। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। धुएं के चलते दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर सफाई कर्मियों को भी मौके पर भेजा। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व सफाई कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed