{"_id":"69236a9adf537d192809c173","slug":"fire-broke-out-in-a-hut-two-cattle-were-burnt-to-death-basti-news-c-207-1-bst1006-148237-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झोपड़ी में लगी आग, दो मवेशियों की झुलस कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झोपड़ी में लगी आग, दो मवेशियों की झुलस कर मौत
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भकरही गांव में आग लगने से जलती झोपड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के भकरही गांव की लालमती रिहायशी झोपड़ी में शनिवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तीन मवेशी की झुलस गए। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल सुनील गिरी व प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रसाद सिंह ने मौके का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया। वहीं बलवंत सिंह, दिलीप पांडेय आदि ने पीड़िता को आर्थिक मदद दी पशु चिकित्साधिकारी दुबौलिया अजय कुमार की टीम ने मवेशियों का पोस्टमार्टम किया।
-- -- -- -- -- -- -
रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, सारा सामान जला
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के गोनार गांव में शनिवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से गांव के पश्चिम रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर पाते ही गांव वाले मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने से पहले झोपड़ी में रखे बिस्तर, तख्त,अनाज आदि सामान जलकर राख हो गए। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में सहयोग किया। संवाद