{"_id":"6acd52003bbc4e009b056ed9","slug":"fire-brigade-ambulances-and-boats-will-be-kept-ready-for-the-idol-immersion-basti-news-c-207-1-bst1006-169249-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रतिमा विसर्जन में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और नाव रहेंगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रतिमा विसर्जन में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और नाव रहेंगी तैयार
विज्ञापन
बस्ती। दुर्गा पूजा और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को हर्रैया बाजार और महू घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, क्रेन और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा के इंतजाम समय से पूरे कराने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली के तारों, कनेक्शनों, अस्थायी विद्युत लाइनों और उपकरणों की जांच कराई जाए। खुले तार या ढीले कनेक्शन मिलने पर तत्काल सुधार कराया जाए। पंडालों में अग्निशमन के आवश्यक इंतजाम भी सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने विसर्जन मार्गों और घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत शुभम पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हर्रैया शिव प्रताप सिंह और अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।