{"_id":"69ea88068f06055074041ade","slug":"fire-breaks-out-in-van-vihar-panic-ensues-basti-news-c-207-1-bst1006-157431-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वन विहार में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वन विहार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Fri, 24 Apr 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
वन विहार गनेशपुर मे लगी भीषण आग
नगर बाजार। वन विहार बस्ती में बृहस्पतिवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने वन क्षेत्र के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धुएं की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी रामनगर सोनल वर्मा, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी बस्ती राजकुमार, उड़ाका दल एवं बस्ती रेंज की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय राहगीरों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और फायर विभाग को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और वन विभाग, पुलिस टीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। प्रभागीय वन निदेशक डॉ. शिरीन ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मामले की जांच कराई जा रही है। वन सुरक्षा कर्मी और विभागीय अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।