फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out in a clothing store, burns clothes worth lakhs of rupees

Basti News: कपड़े की दुकान में लगी आग लाखों रुपये का कपड़ा जला

Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a clothing store, burns clothes worth lakhs of rupees
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोटवा बाजार में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोटवा बाजार में हजारी प्रसाद जायसवाल के मकान में मरहा निवासी राजनाथ गोंड किराए पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान से धुआं एवं लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed