फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR written after encircling the police station

Basti News: थाने का घेराव करने के बाद लिखी गई एफआईआर

Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
FIR written after encircling the police station
बस्ती। हादसे में मौत के मामले की एफआईआर दर्ज करने में हीलाहवाली को लेकर सोमवार रात ग्रामीणों ने गौर थाने का घेराव किया। थाने के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मामला बिगड़ते देख आनन-फानन में एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद मृतक के परिवार व गांव के लोग शव लेकर घर गए।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के बभनगावां कला निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि 16 जून की शाम को उनके बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल साइकिल से गौर बाजार से घर लौट रहे थे। गौर ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर बाजार की तरफ से आ रहा गोलू निवासी अमरपुर थाना गौर ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दिया। जिससे उनके भाई धर्मेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी रेफर होने के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को धर्मेंद्र की मौत हो गई। लखनऊ में ही पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वह लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

दिवंगत के परिजनों का आरोप था कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करने लगी। घटना के बाद ही तहरीर दी गई थी। मगर एफआईआर नहीं दर्ज की गई। जबकि पुलिस का कहना है कि परिजन आज मुकदमा पंजीकृत कराने आए हैं। गौर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष व्यास मुनि यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed