फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered on court order

Basti News: न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered on court order
कलवारी। थाना क्षेत्र के सुअरहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर नौ माह पूर्व हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव के श्याम दीन ने बताया कि खेत के बंटवारे को लेकर उनका और उनके पटीदार से विवाद चल रहा है। उन्होंने अपने कब्जे वाले खेत में गेहूं बोया था। फसल अच्छी देखकर पट्टीदार राम आशीष गेहूं काटने के बाद उसी जमीन पर कब्जा कर लिए। 29 जून को सुबह 8:30 बजे विपक्षी जब खेत को जोतवा रहे थे तो उन्होंने मना किया। इसके बाद उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना में उनकी अंगुली फ्रैक्चर हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed