फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered in the case of teasing of a girl

Basti News: युवती से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in the case of teasing of a girl
युवती से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। कलवारी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र की पीड़िता की मां ने तहरीर दी है कि वह मंगलवार को दवा लेने के लिए अस्पताल गई थी। उसी समय गांव निवासी श्रीगणेश घर में घुस गया। घर में मौजूद बेटी के से दुष्कर्म किया। जब वह दवा लेकर घर लौटीं तो आरोपी वहीं था। उन्हें देख अपशब्द कहते हुए धमकी दी और फरार हो गया। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी श्रीगणेश के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
---
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपी रसूलनगर डाबर गली पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 28 जून को युवक ने एक नाबालिग से छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी
बस्ती। परशुरामपुर थाने में पैकोलिया थाने क्षेत्र के इटई खजुरी निवासी बालमुकुन्द ने तहरीर देकर कहा है कि विपक्षियों ने बिजली विभाग में नौकरी लगवाने के लिए 6 लाख रुपये लिया था। लंबा समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये मांगने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इसी थाने के खम्हरिया निवासी शिवप्रसाद वर्मा उर्फ भास्कर वर्मा और पैकोलिया सरैया निवासी अजय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बिजली का खंभा तोड़ने पर केस
बस्ती। गौर पुलिस ने वाहन चालक पर विद्युत खंभा तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। गौर उपकेंद्र के अवर अभियंता वेद प्रकाश मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अनियंत्रित गति से गाड़ी चलाते वाहन चालक ने रानीपुर बाबू के पास लगे विद्युत खंभे में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने रवि प्रताप वर्मा निवासी बेलवरिया जंगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
---
सामान वापसी को लेकर दुकानदार से मारपीट

बस्ती। कलवारी के कुसौरा में एक दुकान पर मारपीट हो गई। इसी थाने के महुआपार निवासी मोहम्मद अरशद ने तहरीर देकर बताया है कि कुसौरा बाजार पर उनकी कॉस्मेटिक दुकान है। दुकानदार का आरोप है कि विपक्षी दुकान पर आया और कपड़े वाला ब्रासलेट खरीदा और लेकर चला गया। थोड़ी ही देर में आकर बोला कि यह टूटा है, जबकि वह दुकान से सामान देखकर ले गया था। वापसी से मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारपीट धमकाया। पुलिस ने कुसौरा निवासी आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
---

सड़क दुर्घटना में मौत का केस दर्ज

बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गढ़वल निवासी संदीप उपाध्याय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुधौली गांव के निकट 27 जून को बड़े भाई अमरजीत उपाध्याय को एक कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। चोट आने से उनकी मौत हो गई। इसी कार चालक ने सड़क किनारे से गुजर रहे आकाश यादव निवासी चिरैयाडाड थाना सोनहा को भी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

---
गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। मुंडेरवा थाने गैंगेस्टर के वांछित आरोपी को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी इस्तेयाक उर्फ बिलइया व बानी उर्फ रब्बानी निवासी ग्राम जमोहट थाना महुली जनपद संत कबीर को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

---
शांति भंग में 10 पर कार्रवाई

शांति भंग में 10 पर कार्रवाईबनकटी। लालगंज पुलिस ने क्षेत्र के बढ़ौनी, देवमी, महसो, लोइयाबारी खुर्द सहित विभिन्न गांवों से 10 के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल ने बताया कि बढ़ौनी निवासी शिवम, कृष्ण देव, विपिन, संतोष व देवमी गांव निवासी विजय, करन तथा लोइयाबारी निवासी विनोद चौधरी, रामदीन तथा महसो टोला निवासी बद्री विशाल, दीपक शुक्ला सहित 10 के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed