फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against four in the case of death of grain merchant

Basti News: गल्ला व्यवसायी की मौत के मामले में चार पर एफआईआर दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four in the case of death of grain merchant
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के कोड़री गांव के पास बुधवार की देर रात गल्ला व्यवसायी नीरज सिंह (25) का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला था। परिवार वालों ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। भाई अंकित ऊर्फ गोलू सिंह की तहरीर पर शनिवार को एक नामजद समेत चार लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने नीरज के मोबाइल पर बुधवार को फोन करने वालों और परिवार वालों से पूछताछ के आधार पर संबंधितों सू पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के नटाई कलां गांव निवासी नीरज बुधवार की शाम को चार बजे किसी काम से नवीन कृषि उत्पादन समिति मंडी बस्ती गया था। देर रात तक जब नीरज घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां शांति देवी ने नीरज को फोन किया। नीरज ने बताया था कि वह रुपये के विषय में वार्ता कर रहा है। मां ने जल्द से घर आने की बात कहकर फोन काट दिया था।
विज्ञापन

उसी रात नीरज सिंह का शव बस्ती-बांसी मार्ग के कोड़री गांव के पास सड़क किनारे पाया गया था। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि नीरज के भाई अंकित ऊर्फ गोलू सिंह के तहरीर के आधार पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बनकसही निवासी लालजी चौधरी और तीन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed