फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR registered against eight people for assault.

Basti News: मारपीट के आरोप में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Jun 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against eight people for assault.
बहादुरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में मीरा देवी पत्नी तपेश्वरी निवासिनी कोटवा भरतपुर थाना नगर ने लिखा है कि वह अनुसूचित जाति की महिला है, 17 जून की रात लगभग 10 बजे उसके पुत्र अमर व मदन अपने ससुराल से घर आ रहे थे। वनशक्ति माता मंदिर स्थान के मोड पर अभय उर्फ छोटू, विजय, अमित निवासी नेवरीगाढ़ा कुसरौत थाना नगर तीनों शराब पीकर रास्ते में पड़े थे। उसके पुत्रों ने अपनी गाड़ी रोक कर रास्ते से हटाने का प्रयास किया तो वे लोग गाली देते हुए हाथापाई करने लगे। उनकी आवाज सुनकर सोनू राजभर डंडा लेकर आए और विष्णु, अमर, कृष्णा के साथ एक राय होकर उसके पुत्रों को पीटने लगे। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed