फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR on BJP leader and nephew in Rs 47 lakh transaction

Basti News: 47 लाख के लेन-देन में भाजपा नेता और भतीजे पर एफआईआर

Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR on BJP leader and nephew in Rs 47 lakh transaction
बस्ती। शहर के बहुचर्चित लेने-देन के मामले में भाजपा नेता व एक स्कूल के प्रबंध अनूप खरे और उनके भतीजे दिव्यांशु खरे के खिलाफ 47 लाख रुपये बकाए के आरोप में सदर कोतवाली में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनूप खरे नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। यह कार्रवाई उनके रिश्तेदार कोतवाली क्षेत्र के बेलवाडाड़ी मोहल्ला निवासी नमन श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने की है।
विज्ञापन

तहरीर में नमन ने बताया कि अनूप खरे उनकी पत्नी शिवांगी श्रीवास्तव के सगे मामा हैं। रिश्तेदार होने के नाते अनूप खरे और उनके भतीजे दिव्यांशु से उनका व्यापारिक लेनदेन काफी दिनों से चल रहा था। नमन ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और उनके भतीजे ने एमएलसी चुनाव के दौरान सरकारी टेंडर दिलाने व इलाज आदि का बहाना बनाकर उनसे वर्ष 2023-24 में दो करोड़ 28 लाख 14 हजार रुपये खाते में मंगवा लिए। यह रकम नमन ने अपनी, पत्नी, ससुर आनंद श्रीवास्तव और दोस्त अनुराग कुमार पाल के बैंक खातों से आरोपी चाचा-भतीजे के खाते में भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्हें एक करोड़ 81 लाख 11 हजार चार सौ 98 रुपये की वापसी हुई, जबकि 47 लाख रुपये उन्हें वापस नहीं किए गए। 24 अक्तूबर 2025 को पुलिस की जांच के दौरान चाचा-भतीजे ने 47 लाख रुपये बकाया को स्वीकार करते हुए लिखित समझौता किया था। भाजपा नेता और उनके भतीजे विभिन्न तिथियों के पांच एडवांस चेक भी दिए थे, मगर ये चेक बाउंस हो गए। भाजपा नेता की तरफ से समझौते के बाद सिर्फ दो लाख 15 हजार रुपये का ही भुगतान किया।

कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी का कहना है कि मामला पुराना है। दोनों पक्ष में समझौता भी हो गया था, मगर भुगतान न होने की स्थिति में आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ आर्थिक अपराध की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह प्रकरण सोशल मीडिया पर काफी दिनों से वायरल हो रहा था। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed