फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR of theft lodged after seven months on court order

Basti News: कोर्ट के आदेश पर सात माह बाद चोरी की प्राथमिकी

Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
FIR of theft lodged after seven months on court order
बांसी। खलीलाबाद मार्ग पर नगर सीमा के पास खड़े ट्रक के चोरी होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसी पुलिस ने सात माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रक मालिक ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन

बस्ती के मड़वानगर निवासी ट्रक मालिक रामकुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 16 जनवरी 2026 की रात उनका चालक मालभाड़े के लिए ट्रक लेकर मेंहदावल के रास्ते बांसी जा रहा था। रात करीब 9:28 बजे वह बांसी के पास आठ नंबर बोरिंग, बेलौहा रोड पर पहुंचा। इसी दौरान चालक की तबीयत खराब हो गई। उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया और दवा लेने व खाना खाने के लिए बांसी चला गया।
विज्ञापन

रामकुमार के अनुसार, चालक रात करीब 10:41 बजे वापस लौटा तो ट्रक वहां से गायब था। उसने फोन कर इसकी जानकारी दी। चालक ने पीआरवी को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने आसपास ट्रक की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और चालक के साथ ट्रक की तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को भी पंजीकृत डाक से लिखित सूचना भेजी गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।

मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन, बांसी की अदालत ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। कोतवाल निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed