{"_id":"69ee53b266fcfed6e5026d6e","slug":"fir-lodged-for-re-registration-of-land-basti-news-c-207-1-bst1006-157606-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन की दोबारा रजिस्ट्री होने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन की दोबारा रजिस्ट्री होने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता रामचंदर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जिस जमीन को राम सुरेश के बाबा राम प्यारे ने उनके पिता रामशंकर को बैनामा कर दिया था। उसी जमीन को राम सुरेश ने फिर से बेच दिया।
जब इसकी जानकारी हुई तो रामसुरेश से पूछने गए। उसके कुछ समय बाद राम सुरेश, शिव कुमार यादव व अन्य लोग उनके दरवाजे पर चढ़ आए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। ऐसा करने से मना किया तो शिव कुमार ने राम सुरेश को ललकारा। आरोप है कि इसके बाद कट्टे से उनके के सिर को निशाना बनाकर गोली चला दी। किसी तरह से अपनी जान बचाई और गोली सिर के ऊपर से निकल गई। साथ आए अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से मारापीटा।
कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामसुरेश निवासी बैहार (अचकवापुर) थाना कप्तानगंज, शिव कुमार यादव, उनकी पत्नी सुभावती निवासी रमापतिजोत थाना कप्तागनगंज और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद