फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against youth for attempt to murder

Basti News: युवक पर हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against youth for attempt to murder
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ओपेक चिकित्सालय कैली के निकट बृहस्पतिवार की शाम एक युवक पर कट्टे से फायर होने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का एफआईआर दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले नंद किशोर ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे अंकुश शर्मा को नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बरगाह के रहने वाले युवक प्रिंस शर्मा ने मिलने के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों में गाली गलौज होने लगा। इसी बीच प्रिंस ने तमंचा निकालकर अंकुश पर गोली चला दी। जिससे उसके दांए पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed