फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against three people including mother and son in Cantonment firing incident

Basti News: छावनी गोलीकांड में मां-बेटा समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

Mon, 07 Sep 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against three people including mother and son in Cantonment firing incident
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में गोली लगने से व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी इंद्रावती और उसके पहले पति के बेटे सर्वेश समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, अभी तक असलहा बरामद न होने से अब भी रहस्य सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम घर के कमरे में गोली लगने से कारोबारी रामबहाल की मौत हुई थी। घटना के बाद पत्नी इंद्रावती ने पुलिस और आसपास के लोगों को बताया था कि उसने खुद को गोली मारी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के भाई मन बहाल ने पत्नी इंद्रावती, सर्वेश और दो अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां-बेटे व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed