{"_id":"6ab4248aeb7be9cf600f3aea","slug":"fir-against-nine-operators-for-playing-loud-dj-music-during-the-ganesh-idol-immersion-basti-news-c-207-1-bst1029-167539-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गणेश प्रतिमा विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर नौ संचालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गणेश प्रतिमा विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर नौ संचालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महराजगंज। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण और शोर-शराबा करने के मामले में हर्रैया पुलिस ने नौ डीजे संचालकों और मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही अन्य डीजे संचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को कस्बा हर्रैया में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई डीजे संचालक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इससे सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस की स्थिति पैदा होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में दबंग डीजे हर्रैया, विश्वकर्मा डीजे हर्रैया, सीमा डीजे मिल्कीपुर अयोध्या, मां डीजे हर्रैया, डीकेओ डीजे अयोध्या, राजन डीजे अटवा हर्रैया, मां सरस्वती डीजे थाना खास हर्रैया, डान डीजे हर्रैया और मां वैष्णो डीजे हर्रैया को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक डीजे के डीसीएम पर लोड होने की जानकारी भी सामने आई है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तेज आवाज में डीजे बजाने और न्यूसेंस पैदा करने के मामले में नौ डीजे संचालकों व मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य डीजे संचालकों को भी चिह्नित किया जा रहा है।