फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Final voter list released; 19 lakh voters to elect village government.

Basti News: अंतिम मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Final voter list released; 19 lakh voters to elect village government.
बस्ती। जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन हो गया है, जिसमें कुल 19,18,004 मतदाता दर्ज हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाने से सूची में 40 हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या में कमी आई है, अब 19 लाख मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन

पंचायत निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को किया गया। सूची सभी तहसीलों और ब्लाॅकों में चस्पा कर दी गई है। नई सूची में कुल 19.18 लाखमतदाता शामिल हैं, जिसमें 10,21,508 पुरुष और 8,96,496 महिला मतदाताओं की संख्या है। पंचायत निर्वाचन सूची में पहले 19,58,332 मतदाता थे। इस तरह से 40,328 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

यह अभियान जिले के 1187 ग्राम पंचायतों के 1227 मतदान केंद्रों के 2,992 बूथों पर चलाए गए। विगत सामान्य निर्वाचन के सापेक्ष एक केंद्र और 33 बूथ बढ़ाए गए हैं। बताया गया कि डूप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन आयोग के निर्देश के क्रम में तीन चरणों में कराया गया है। डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के बाद मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया। ऐसे भी मतदाता सामने आए थे, जिनका नाम पड़ोस के जनपद अंबेडकरनगर और संतकबीरनगर में भी थे। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद पिछली सूची से 40 हजार मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन चरण में खोजे गए डुप्लीकेट मतदाता
प्रथम चरण में कुल 50,402 द्वितीय चरण में कुल 81,306 और तृतीय चरण में कुल 10,200 मतदाता डुप्लीकेट मिले थे। इस प्रकार कुल 1,41,908 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के मुताबिक डुप्लीकेट सत्यापन का कार्य संबंधित बीडीओ द्वारा कराया गया है। घर-घर सर्वे दौरान कुल 1,23,406 नाम परिवर्धित किया गया है। 9,888 नामो का संशोधित किया गया है। 61,186 नाम विलोपित किए गए हैं। दावा आपत्ति के दौरान कुल 76,028 नामो को परिवर्धित किया गया है। 4312 नामो का संशोधित किया गया है। 24,850 नामो को विलोपित किया गया है।
कोट
पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता ब्लॉकों के साथ तहसील में सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
कृत्तिका ज्योत्सना, जिला निर्वाचन अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed