{"_id":"69e3ccca50b907e9a80627c0","slug":"fight-over-road-dispute-five-people-including-an-elderly-man-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-157093-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग समेत पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीटिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत तिन्छवा गांव में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तिन्छवा गांव निवासी एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ गांव के ही गंगा सागर की विवादित जमीन के पास भूसा ढुलाई कर रहे थे। इसी दौरान गंगा सागर ने उक्त जमीन को लेकर चल रहे मुकदमे का हवाला देते हुए वहां काम करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।
आरोप है कि पहले पक्ष ने गंगा सागर और उनके परिजनों पर हमला कर दिया, जिसमें गंगा सागर (65), भानमती (61) और वेदप्रकाश (45) ओम प्रकाश ,संजय को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित गंगा सागर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद