फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight over old rivalry, case filed against four

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर केस

Mon, 09 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fight over old rivalry, case filed against four
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा भोयर गांव में बंटवारे की रंजिश में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों नर केस दर्ज किया है। तहरीर में अमरावती निवासिनी चकदहा भोयर थाना कलवारी ने लिखा है कि बंटवारे की रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे उसका बेटा हरीश लाल शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के ही नंदलाल, संपदा, कंचन उनके रिश्तेदार राम चरन निवासी जुड़ईपुर थाना हर्रैया एक राय होकर गाली देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा। शोर सुनकर आई उसकी बेटी कविता को भी मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



गाड़ी की टक्कर के बाद मारपीट, केस



बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने सेखुई गांव में गाड़ी की हल्की टक्कर को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। गांव के साहिल वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छह जून की शाम सात बजे गांव के अजय, विजय और प्रभावती ने उन्हें गाड़ी की हल्की टक्कर को लेकर अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। बीच-बचाव में आई मां को भी मारापीटा। शोर मचाने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन




पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज



बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने करमीपट्टी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में केस दर्ज किया है। इसी गांव के रहने वाले नीरजा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छह जून को दिन में करीब एक बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के घनश्याम यादव और उसकी पत्नी शुभी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




शादी में विवाद की रंजिश में मारा-पीटा



बस्ती। कलवारी पुलिस ने चरकैला में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थाने के गोसैसीपुर निवासी रामू कन्नौजिया ने तहरीर देकर बताया है कि पांच जून को उनकी बेटी की शादी थी। इसमें रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान हनुमान व संदीप निवासी पाकड़डाड थाना कलवारी ने मौके पर पहुंचकर अभद्रता की तो उन्हें डांट-समझाकर वहां से भगा दिया गया था। इसी रंजिश को लेकर छह जून को विपक्षियों ने चरकैला के पास फावड़े से मारा-पीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद



शराब पीने से मना करने पर मारपीट, बेहोश



बस्ती। नगर पुलिस ने कटरुआ दलथम्मन सिंह में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव के रणविजय सिंह उर्फ बब्बल सिंह ने तहरीर दी है कि उनके गोदाम के पास छह जून की रात दस बजे विपक्षी शराब पी रहे थे। उन्होंने मना किया तो लाठी-डंडे व लात-घूसा से मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। गोदाम का कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी श्यामू, संदीप निवासी बहादुरपुर शुक्ल थाना लालगंज व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद




हादसे में मौत के मामले में अज्ञात चालक पर केस



कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट से आने से मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी उमा ने तहरीर दी कि उनके 60 वर्षीय पति राम प्रताप शनिवार दोपहर में किराने की दुकान से सामान लेने जा रहे थे। कलवारी की तरफ से तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए वाहन ने टक्कर मार दी। वे घायल हो गए। घायल अवस्था में पति को लेकर सीएचसी कुदरहा गई। जहां चिकित्सक ने उनका हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने उनको मृतक घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed