{"_id":"681a5f87848a9e3570026ed9","slug":"fight-over-construction-of-hut-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136119-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झोपड़ी बनाने की बात पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झोपड़ी बनाने की बात पर मारपीट
Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के एकडेंगवा में झोपड़ी बनाने की बात को लेकर मारपीट हो गई। गांव के सतीश यादव का आरोप है कि विपक्षियों ने झोपड़ी बनाने की बात को लेकर उन्हें व उनके परिजनों को अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के रामतीरथ, राजेंद्र, दिनेश और गीता के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। शहर कोतवाली के तुरकहिया मोहल्ले में पुरानी रंजिश में मारपीट की वारदात सामने आई है। तुरकहिया निवासी संजना शुक्ला का आरोप है कि सोमवार को विपक्षियों ने पुरानी रंजिश में उन्हें व उनके छोटे बच्चों को अपशब्द कहते हुए मारा-पीटा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी मोहल्ले के रामायण प्रसाद शुक्ल और बसंत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। 14 वर्षीय किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थानाक्षेत्र का रहने वाला अल्ताब हुसैन उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर गत चार मई को अपने साथ भगा ले गया। आरोपी अल्ताब चोरी-छिपे उनकी बेटी से फोन पर बात करता था। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
दरवाजे पर बकरी आने के विवाद में मारपीट
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के खड़ौवाजाट में सोमवार को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव के रामरूप का आरोप है कि बकरी के दरवाजे पर आने के विवाद में विपक्षियों ने एक होकर घर पर चढ़कर मारपीट की। घर में घुसकर मारा-पीटा। बीच-बचाव करने आई दशरथा देवी व बच्चों को मारा-पीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारापीटा। पुलिस ने गांव के जोखू, सीताराम, अजय, किसानु, बसंत व चार-पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद