{"_id":"61d489db1a361152df670568","slug":"fight-in-two-party-basti-news-gkp422487148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा करने में मारपीट, नौ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जा करने में मारपीट, नौ नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन कब्जा करने में मारपीट, नौ नामजद
नगर थाने के मरवटिया गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया में बैनामा की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया निवासी राजेश सिंह ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बैनामा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गांव निवासी करम हुसैन, मोहम्मद यूनुस, महबूब आलम, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद हुसैन, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद नासिर, मुबारक हुसैन, सादाब हुसैन व बकैनियादीप व टेमा गांव के कुछ अज्ञात लोग एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर आए और जमीन पर कब्जा करने लगे। विरोध किया तो सभी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उनका दांत टूट गया। थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि राजेश सिंह की तहरीर पर करम हुसैन, मोहम्मद यूनुस, महबूब आलम, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद हुसैन, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद नासिर, मुबारक हुसैन, सादाब हुसैन व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।