फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight in road dispute, case registered

Basti News: रास्ते के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fight in road dispute, case registered
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में केस दर्ज किया है। रोहदा निवासी यार मोहम्मद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि व रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारापीटा। शोर मचाने पर बचाने आए ताज मोहम्मद व बेटे इस्तियाक व साहिद, बहू सायमा को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के मो. नफीस, मो. सरीफ, सलमान, अमीना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

अंडे का छिलका फेंकने पर घर में घुसकर मारपीट
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव में अंडा का छिलका फेंकने की बात पर मारपीट की घटना सामने आई है। लबदहा निवासी सुधा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अंपे का छिलका फेंकने की बात पर विपक्षियों ने विवाद किया। एक राय होकर उनके घर में घुस गए। यहां उन्हें, उनकी जेठानी कमलेश कुमारी, जेठानी के बेटे यशवीर, पौत्र रितुल और उनके बेटे अलगू व आर्यन को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। मारपीट के दौरान लोगों के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर त्रिलोकपुर तिवारी निवासी रामाज्ञा, हनुमान, पुद्दुन, अजय, राजवीर और छोटू के खिलाफ मारपीट, सिर पर प्राणघातक हमला करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

केस में सुलह के लिए धमकी देने का आरोप
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने मुकदमे में सुलह के लिए धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। कड़सरा निवासी श्रीकांत सिंह उर्फ आनंद सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने 2023 में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि विपक्षी गांव के राजेश सिंह आए दिन केस में सुलह का दबाव बनाते हैं। गत 29 जून को जब अपने खेत में काम करने जा रहा था तो इस बीच उन्हें अकेला पाकर मुकदमे में सुलह करने की बात कही। उन्होंने मना कर दिया तो जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में चार के खिलाफ केस
सोनहा। स्थानीय पुलिस ने पारिवारिक विवाद में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या बाबू गांव की सीता देवी पत्नी अमर सिंह का कहना है कि वह बाहर रहती हैं। बुधवार को पति संग वह घर आई थीं। घर के कमरे का ताला खोलकर साफ सफाई करते समय पुरानी रंजिश को लेकर जेठ सुरेश सिंह, भतीजे विवेक सिंह, जेठानी पम्मी सिंह व जेठ के साले पंकज सिंह निवासी गनवरीया कला थाना सोनहा ने लाठी डंडे से मारापीटा। बीच बचाव में आए पति को भी मारापीटा व गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, केस
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने युवती को बहलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। 23 वर्षीय पीड़िता क मामा ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी भांजी एक माह से उनके घर पर रह रही थी। तीन जुलाई को वह बच्चों का स्कूल ड्रेस लेने के लिए गांधीनगर बाजार गए थे। इसी दौरान आरोपी रजत श्रीवास्तव निवासी डुमरियागंज सिद्धार्थनगर भांजी को शादी का झांसा देकर व बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
ससुराल की रंजिश में मारपीट
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने उमरी अहरा तिराहे पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के कड़र खास निवसी राजेश कुमार ने तहरीर दी कि वह अपनी ससुराल चमरसन से अपनी पत्नी को लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि उमरी अहरा तिराहे पर ससुराल की पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने उन्हें मारापीटा। बीच-बचाव में आई पत्नी सुनीता को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने संतकबीरनगर खलीलाबाद के चमरसन निवासी अभिषेक, रामानंद और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वाल्टरगंज। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रिशु शर्मा निवासी बेलहरा थाना वाल्टरगंज को मनोरी के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज है। संवाद
छावनी पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
बस्ती। छावनी पुलिस ने अलग-अलग केस में वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सभी वारंटियों को न्यायालय भेज दिया गया है। मूड़ाडीहा निवासी संतराम, सुग्गा, उड़गईया निवासी लवकुश, एकमाहिरनिया निवासी मोहन गुप्ता और शंभूपुर निवासी हिमांशु दुबे को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चोटिल
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर टंडवा (पेट्रोल पंप) के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय मनोज कुमार निवासी रफियाचक थाना सोनहा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एबुलेंस से सीएचसी बेवां सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रफियाचक निवासी मनोज व्यवसाय के सिलसिले में डुमरियागंज की ओर गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed