फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight in land dispute, case filed against four people

Basti News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर केस

Sun, 25 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, case filed against four people
सोनहा। पुलिस ने जमीन के विवाद की रंजिश में हुई मारपीट के चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग उर्फ दरियापुर जंगल गांव के सोनहटिया टोला के ओम प्रकाश का आरोप है कि बृहस्पतिवार को परिवार के लोग एक निमंत्रण में चले गए थे। उनको अकेला पाकर गांव के तुलसीराम मौर्य, लाखू, लालू व दिनेश ने रात 10 बजे अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा, तोड़फोड़ की व जानमाल की धमकी दी। बीच-बचाव में आए राम औतार, नीबर, सुगना देवी व धर्मेंद्र चौहान को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल, रेफर
महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र में पिपरा गांव के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार टिटहरी निवासी अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमित (27) पुत्र सुनील शनिवार को अपनी बहन को लेने मुंडेरवा जा रहे थे। महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर पिपरा गांव के सामने नीलगाय आ गई। उससे बाइक टकरा गई। अनियंत्रित होकर नीचे गिरे अमित को गंभीर चोटेंं आईं। संवाद
विज्ञापन

रेलिंग से टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक
महराजगंज (बस्ती)। महराजगंज कस्बे में शनिवार को सुबह 6:30 बजे बस्ती जा रही कार अचानक डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। कप्तानगंज थाने के बैदोलिया अजायब निवासी राम केवल के घर शनिवार को शादी समारोह था। सुबह वह सब्जी खरीदने कार से बस्ती की ओर जा रहे थे। महराजगंज ओवरब्रिज पर चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर से टकराकर रेलिंग से जा टकराई। महराजगंज पुलिस ने मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, चार पर केस
सोनहा। पुलिस ने भूमि विवाद में मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के नकथर निवासी रामअज्ञा का आरोप है कि शुक्रवार शाम 6:30 बजे विपक्षियों ने उनको गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। बीचबचाव में आए पिता व उनकी पुत्री मधु को भी मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया तहरीर के मुताबिक पुनवासी, सुभाष, अनीक व उर्मिला के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। संवाद
मारपीट के मामले में पिता-पुत्री पर केस दर्ज
हर्रैया। सहराये गांव में जमीन के विवाद में महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्री पर केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के सहराये गांव निवासी छाया शुक्ला पत्नी राम तीरथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के पवन शुक्ला व उनकी बेटी मिली शुक्ला विवादित जमीन में छप्पर रखकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। न्यायालय से जमीन पर स्थगन आदेश है। इसके बावजूद विपक्षी निर्माण कर रहे थे। मना करने पर लात घूसों से मारने पीटने लगे। संवाद
बेकाबू कार गुमटी में घुसी, युवक घायल
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रमवापुर चौराहे पर सड़क किनारे गुमटी में नाई की दुकान चलाने वाले जीवपुर निवासी मो. वकील (45) शनिवार को सड़क पार करते समय हादसे में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब चार बजे छावनी की तरफ से दुबौलिया की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सवार अनियंत्रित होकर वकील की गुमटी में जा टकराई। हादसे में मो. वकील गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहम्मद वकील को सीएचसी हरैया पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है। संवाद
टेंपो पलटने से चार लोग घायल
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भीटिया ओसापुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में 18 वर्षीय सौरभ पुत्र विजय जायसवाल निवासी असनहरा थाना सोनहा तथा 30 वर्षीय आशा देवी पत्नी राम लौट निवासी बेलहरा थाना वाल्टरगंज सहित चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने टेंपो सीधा कराया और घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। संवाद
सोशल मीडिया पर दी धमकी, केस
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के धोबहट गांव में पिता की हत्या के मामले की पैरवी कर रहे बेटे को धमकाने का मामला सामने आया है। अंबिका यादव का आरोप है कि पुरानी रंजिश में सत्येंद्र गौतम उनके घर का लगातार चक्कर लगा रहता है। 17 मई को फेसबुक आईडी पर सत्येन्द्र गौतम ने कुछ लोगों को टैग करते हुए लिखा कि सुधर जाओ बेटा, नहीं तो पुराना इतिहास रच देंगे। थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सत्येंद्र गौतम के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

बाउंड्री के बाहर से बाइक गायब
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ निवासी सूरज कुमार पुरी की बाइक शनिवार को पेंट की दुकान के सामने से चोरी हो गई। सूरज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि शनिवार को वह मजदूरी करने शहर में आए थे। कमला सदन की चहारदीवारी के सामने अपनी बाइक खड़ी की थी। काम निपटाने के बाद लौटा तो बाइक गायब थी। इधर-उधर ढूंढ़ने के बाद बड़ेवन पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed