फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight between two parties for playing song on DJ

Basti News: डीजे पर गाना बजाने के लिए दो पक्षों में मारपीट

Thu, 02 May 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties for playing song on DJ
- गौर क्षेत्र के सावडीह गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में बुधवार को शाम को गांव में स्थित एक दुकान पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर गांव के दो पक्षों में कहां सनी को लेकर जमकर मारपीट हो गया।जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए गौर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।


सावडीह गांव एक दुकान पर डीजे में गाना बज रहा था तभी गांव के सलमान (23)दुकान पर पहुंचे।कुछ ही देर बाद गांव के सुनील कुमार के साथ कुछ और युवक दुकान पर आ गए। इनकी आपस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहा सुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना फौरन लोगों ने पुलिस और गौर थाने को दी। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि गांव में स्थित एक दुकान पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।जिसमें एक सलमान नाम का युवक घायल हुआ है।उसका इलाज कराया जा रहा है। सलमान की ओर से तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।पूरे मामले को पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed