{"_id":"68b2db6a0873e87fd60016a8","slug":"fight-between-cms-and-medical-officer-in-basti-district-women-hospital-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: जिला महिला अस्पताल में सीएमएस और चिकित्साधिकारी में मारपीट, अखाड़ा बना अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: जिला महिला अस्पताल में सीएमएस और चिकित्साधिकारी में मारपीट, अखाड़ा बना अस्पताल
Sat, 30 Aug 2025 04:37 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 30 Aug 2025 04:37 PM IST
सार
सीएमएस ऑफिस में दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में सीएमएस और चिकित्साधिकारी में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बस्ती जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और चिकित्साधिकारी डॉ. तैय्यब अंसारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सीएमएस ऑफिस में दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
सीएमएस पर आरोप है कि उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया जबकि सीएमएस इस आरोप को निराधार बताए। डॉ. तैय्यब ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है, वहीं घटना के बाद एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसीएमओ डॉ. एसबी सिंह, एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद मौके पर पहुंचे और घटना संबंधित जानकारी लिए। दोनों पक्षों को बुलाकर लंबी बातचीत चल रही है। एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. रामानंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्थिति पर नजर बनी है।
विज्ञापन