फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fight between brothers for land

Basti News: जमीन के लिए सगे भाइयों में घमासान, एक की मौत, चार घायल

Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fight between brothers for land
लालगंज क्षेत्र के चिलवनिया गांव में सुबह सात बजे हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बस्ती)। दरवाजे की जमीन पर मिट्टी पाटते समय लालगंज क्षेत्र के चिलवनिया गांव के सगे भाइयों में बुधवार को विवाद हो गया। आरोप है कि एक भाई ने दूसरे के परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में 68 वर्षीय बड़े भाई राम प्रवेश की मौत हो गई। उनकी पत्नी-बेटे सहित चार अन्य घायल हो गए। सूचना पर लालगंज और मुंडेरवा थाने की फोर्स मौके पर पहुंरी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि राम प्रवेश की पत्नी की तहरीर पर आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के चिलवानिया गांव में सुबह करीब सात बजे 68 वर्षीय राम प्रवेश सिंह घर के बाहर मिट्टी बराबर कर रहे थे। तभी उनके छोटे भाई राजमणि सिंह पहुंचे और मिट्टी बराबर करने से मना करने लगे। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने लगा, तभी राजमणि सिंह के सभी पुत्र मौके पर आ गए और लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन

इससे राम प्रवेश सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से वह गिरकर बेहोश हो गए। उनके पुत्र अनिल सिंह, माता प्रसाद, देवी प्रसाद व धीरेंद्र सिंह तथा पत्नी सरोज देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अनिल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने की आहट जानकर राजमणि सिंह और उनके पुत्र फरार हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रामप्रवेश सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दो फीट जमीन का विवाद
ग्रामीणों के अनुसार दरवाजे के सामने की दो फीट जमीन को लेकर इन दोनों भाइयों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। हालांकि, किसी को यह अनुमान नहीं था कि दो फीट जमीन पर मिट्टी डालने पर ऐसी घटना हो जाएगी।

..
शादी की तैयारी के बीच पसरा मातम
रामप्रवेश सिंह के गंभीर रूप से घायल पुत्र माता प्रसाद की शादी की घर में तैयारी चल रही थी। उनकी 11 मार्च को आंबेडकर नगर बरात जानी है। घर में शादी का खुशनुमा माहौल था। इसी बीच यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed