फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Festival of lights: Beds increased in the district hospital... Eye surgeon put on additional duty

दीपोत्सव : जिला अस्पताल में बढ़ाए गए बेड...नेत्र सर्जन की अतिरिक्त ड्यूटी लगी

Sun, 19 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Festival of lights: Beds increased in the district hospital... Eye surgeon put on additional duty
बस्ती। दीपोत्सव पर्व को देखते हुए जिला अस्पताल को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ को अवकाश नहीं दिया जा रहा है। साथ ही अस्पताल की इमरजेंसी में नेत्र सर्जन की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, इमरजेंसी के साथ ही बर्न वार्ड में अलग से बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों से कहा गया है कि इमरजेंसी पड़ने पर उन्हें कभी भी कॉल किया जा सकता है। एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि तैयारी पूरी है। इमरजेंसी सेवा को चाक चौबंद किया गया है। इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दीपावली पर बड़े पैमाने पर पटाखों का स्टॉक किया गया है तथा जगह-जगह इसकी बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

त्योहार पर पटाखे छोड़े जाएंगे। पटाखों का जहां स्टॉक किया गया है तथा जहां से बिक्री की जा रही है हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी के साथ पटाखा जलाने के दौरान भी लोग अक्सर घायल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा पटाखों का असर आंखों पर पड़ता है। समय से इलाज न होने पर आंखों को नुकसान हो सकता है। शरीर जलने की भी घटनाएं होती हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में इलाज के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कॉल पर उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस
बस्ती। दीपावली के मौके पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने और आवश्यकता होने पर जल्द से जल्द मरीज को सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में 108 की 34 और 102 एंबुलेंस सेवा की 35 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed