फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fertilizer shortage persists in the district; farmers making rounds of cooperative societies.

Basti News: जिले में खाद की किल्लत बरकरार, समितियों का चक्कर काट रहे किसान

Thu, 06 Aug 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage persists in the district; farmers making rounds of cooperative societies.
वी-पैक्स कुचैला-केशवपुर में खाद के लिए खड़े किसान-संवाद
बस्ती। खरीफ सीजन में खाद की मांग बढ़ने के साथ जिले में उर्वरक संकट गहराता जा रहा है। कई सहकारी समितियों पर खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है, जबकि जहां खाद उपलब्ध है वहां सर्वर की समस्या वितरण में बाधा बन रही है। नई रैक आने का इंतजार किया जा रहा है। खाद के लिए किसानों को समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने विभिन्न समितियों की पड़ताल की तो अलग-अलग स्थानों पर खाद संकट और तकनीकी अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन


महराजगंज में स्टॉक खत्म
महराजगंज। हर्रैया क्षेत्र की सहकारी समितियों पर बुधवार को किसानों की भारी भीड़ रही। कई समितियों पर सुबह से ही किसान लाइन लगाकर खाद लेने पहुंचे। वी-पैक्स महराजगंज के सचिव अश्वनी पांडेय ने बताया कि समिति पर उपलब्ध खाद का पूरा स्टॉक किसानों में वितरित किया जा चुका है। फिलहाल खाद उपलब्ध नहीं है। नई खेप मिलने के बाद ही वितरण शुरू होगा। किसान रामचेत, दीनबंधु और संजय ने बताया कि खाद न मिलने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं वी-पैक्स कुचैला-केशवपुर के सचिव श्याम नारायण वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर तक 49 किसानों को 102 बोरी खाद वितरित की जा चुकी थी। समिति पर अभी करीब 450 बोरी खाद शेष है। साधन सहकारी समिति उभाई के सचिव महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। बुधवार को 70 बोरी खाद वितरित की गई, जबकि शाम तक करीब 100 बोरी वितरण होने की संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर की समस्या से बाधित हो रहा वितरण
भानपुर। क्षेत्र की कई समितियों पर खाद उपलब्ध होने के बावजूद सर्वर की समस्या के कारण वितरण प्रभावित रहा। दरियापुर समिति के सचिव रामकदम वर्मा ने बताया कि समिति पर 170 बोरी डीएपी, 370 बोरी यूरिया और 35 बोरी एनपीके उपलब्ध है लेकिन मशीन नहीं चलने से वितरण बंद है। तेनुआ-असनहरा समिति के सचिव केदारनाथ वर्मा ने बताया कि समिति पर 152 बोरी डीएपी और 260 बोरी यूरिया मौजूद है लेकिन सर्वर ठप होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। भानपुर व आदमपुर समिति के सचिव प्रभात मिश्रा ने बताया कि भानपुर में 140 बोरी यूरिया और 60 बोरी एनपीएस, जबकि आदमपुर में 70 बोरी यूरिया, 117 बोरी डीएपी और 125 बोरी एनपीएस उपलब्ध है लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण वितरण प्रभावित है। बी-पैक्स मोहम्मदनगर के सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि सोमवार को 500 बोरी यूरिया का वितरण किया गया था। एक-दो दिन में नई खेप पहुंचने की संभावना है।

फटे बोरे की यूरिया लेने से किसानों का इंकार
बनकटी। साधन सहकारी समिति मोहनाखोर, जयनगरा एकमा, खोरिया बसौढ़ी, मुंडेरवा, बोकनार और सोभनपार सहित कई समितियों पर नाममात्र की यूरिया उपलब्ध है।
किसान पन्नेलाल और मंगल मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुराने कटे-फटे बोरों में यूरिया दी जा रही है, जिसे किसान लेने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नई बोरियों में खाद उपलब्ध होने पर ही खरीदारी करेंगे। किसानों ने समिति कर्मियों पर मनमानी का भी आरोप लगाया।

मुंडेरवा में खाद की किल्लत बनी हुई
मुंडेरवा। सरकार के प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में खाद की किल्लत बनी हुई है। मुंडेरवा सहकारी समिति भवन पिछले दो वर्षों से छत टपकने के कारण बंद पड़ा है। वहीं सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा में खाद का वितरण सामान्य रूप से हो रहा है। समिति के सचिव डॉ. रामफल सिंह ने बताया कि समिति पर खाद उपलब्ध है जबकि मनिकौरा समिति पर किसान अब भी खाद के लिए भटक रहे हैं। किसान रिंकू चौधरी, सात्विक पटेल, रामकेश चौधरी और अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मुंडेरवा सहकारी समिति बंद होने के बाद से खाद मिलने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।


सूदीपुर विशेषरगंज समिति पर हुआ यूरिया वितरण
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र की सूदीपुर विशेषरगंज समिति पर बुधवार को किसानों को यूरिया का वितरण किया गया। समिति के सचिव भूपेश प्रताप सिंह ने बताया कि समिति पर 700 बोरी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। सुबह से किसानों को खाद वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed