{"_id":"6ac95425933e3f90d10b28d7","slug":"female-students-were-informed-about-the-prevention-of-cybercrime-basti-news-c-207-1-bst1031-168961-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्राओं को साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्राओं को साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में बताया
विज्ञापन
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शुक्रवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। चौकी इंचार्ज राम शंकर पांडेय ने छात्राओं को साइबर अपराध की रोकथाम की जानकारी दी।
प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू कराया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि जानकारी न होने से अपराधी भोले-भाले को शिकार बनाते हैं। फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। फोन कॉल की विश्वसनीयता जानने के बाद ही कुछ सूचना प्रदान करें। महिला आरक्षी शशि दुबे ने कहा कि हमें सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। आरक्षी कामिनी दुबे ने कहा कि नशा करने से व्यक्ति और समाज दोनों की क्षति होती है। इसलिए नशा मुक्त भारत बनाना हम सभी का दायित्व है। इस मौके पर डॉ. नूतन यादव, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. रघुवर पांडेय, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद