फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fed up with wife's actions, husband commits suicide by jumping in front of train

Basti News: पत्नी की हरकतों से आजिज पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 22 Jul 2024 03:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Fed up with wife's actions, husband commits suicide by jumping in front of train
गौर/ बभनान। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच रामापुर गांव के पास शनिवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर जाने दे दी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि मायके जाने के बाद उसकी पत्नी का संबंध किसी और से हो गया, जिसका फोटो और वीडियो पत्नी प्रेमी के साथ अपने पति के मोबाइल पर भेजती थी। इसको देखकर पति नंदलाल काफी तनाव में रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौर थानाक्षेत्र के सांवडीह निवासी मृतक युवक के बड़े भाई राम उजागिर ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसके छोटे भाई नंदलाल की शादी वर्ष 2020 में छावनी थाना के थीरौली बाबू गांव में हुई थी। मार्च 2024 में मायके जाने के बाद पत्नी का संबंध किसी और से हो गया, जिसका फोटो और वीडियो पत्नी प्रेमी के साथ अपने पति के मोबाइल पर भेजती थी। इसको देखकर पति नंदलाल काफी तनाव में रहता था। भाई ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि पत्नी और उसके प्रेमी मैसेज भेजने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाते थे। इसके चलते मेरा छोटा भाई मृतक नंदलाल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। एसओ पैकोलिया रामफल चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बड़े भाई ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed