{"_id":"65ca5ec8de9344e7e00a002e","slug":"february-became-three-degrees-warmer-than-last-year-maximum-temperature-crossed-26-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111405-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिछले साल से तीन डिग्री अधिक गर्म हुई फरवरी, अधिकतम तापमान 26 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिछले साल से तीन डिग्री अधिक गर्म हुई फरवरी, अधिकतम तापमान 26 पार
Mon, 12 Feb 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप के कारण दिन में कम कपड़ों में दिखने लगे लोग।
बस्ती। शरद ऋतु के अंदर ही अब गर्मी का अहसास होने लग गया है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 26.5 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास होने लग गया है। पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करे तो यह करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
उल्लेखनीय है कि बीते साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र बताते हैं कि कम बारिश का होना और मौसम लगातार शुष्क रहना इसका प्रमुख कारण है। पिछले साल जनवरी के महीने में करीब 17 मिमी बारिश हुई थी। इस बार चार व पांच फरवरी को बारिश हुई वो भी महज 7 मिमी। बारिश न होने से जमीन में नमी घट रही है। ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी जिले में अब नहीं रही। यही कारण है कि तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बताया कि चालू हफ्ते में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। नवोन्मेषी पुरस्कार प्राप्त किसान राममूति मिश्र बताते हैं कि यदि बारिश न हुई और तापमान ऐसे ही रहा तो फसलें समय से पहले पक जाएंगी, और उत्पादन भी कम होगा।