फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father murdered for being an obstacle in their love affair; daughter and lover dump his body near a canal

बस्ती में पिता की हत्या: प्रेम संबंध का किया विरोध, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर ले ली जान; नहर किनारे फेंका शव

Sun, 23 Aug 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 12:28 AM IST
सार

कृष्णा प्रसाद की हत्या की खबर मिलने के बाद गांव में शोक के साथ आरोपी बेटी के प्रति लोगों में आक्रोश भी दिखा। ग्रामीणों का कहना था कि जिस बेटी को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया और उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे, उसी ने उनकी जान ले ली। लोगों ने हत्या की बेरहमी पर भी सवाल उठाए। आशंका जताई गई कि गमछे से गला कसने के दौरान कृष्णा प्रसाद ने बचने के लिए संघर्ष किया होगा। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Father murdered for being an obstacle in their love affair; daughter and lover dump his body near a canal
मृतक पिता की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रेम-प्रसंग का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को नहर के पास फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात शुक्रवार दोपहर की है। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर बेटी दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव निवासी कृष्णा प्रसाद (50) अपनी बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करते थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उनकी बेटी दुर्गा का पड़ोसी गांव बभरौली निवासी लक्ष्मण से करीब दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

परिजन के अनुसार, दोनों के संबंधों की जानकारी कृष्णा को थी और उन्होंने कई बार इसका विरोध किया था। करीब दो माह पहले भी दोनों के मिलने की जानकारी होने पर कृष्णा ने उन्हें डांटा-फटकारा था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दुर्गा बभरौली गांव स्थित लक्ष्मण के घर उससे मिलने गई थी। बाद में दोनों गांव के पास सिवान में गन्ने के खेत की ओर चले गए। इसी दौरान कृष्णा प्रसाद वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों को साथ देखकर उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, कृष्णा ने हाथ में मौजूद लग्गी से लक्ष्मण पर वार किया, लेकिन वह बच गया।

इसके बाद दुर्गा और लक्ष्मण ने कृष्णा पर हमला कर दिया। आरोप है कि हंसिये से हमला करने के बाद गमछे से उनका गला घोंट दिया गया। इसके बाद शव को दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव के पास नहर किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम तक घर नहीं लौटे तो तलाश शुरू
शाम तक कृष्णा प्रसाद घर नहीं लौटे तो उनके भाई काशीराम ने तलाश शुरू की। परिजनों ने बेटी दुर्गा से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि लक्ष्मण ने कृष्णा की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो शादियां हुई थीं कृष्णा की
परिजनों के अनुसार, कृष्णा प्रसाद की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी से उनका एक बेटा प्रेम है, जो दिल्ली में मजदूरी करता है। दूसरी पत्नी से दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी संतोषी की शादी 29 अप्रैल को हुई थी। दूसरी बेटी दुर्गा 18 वर्ष की है।

दोनों पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी बेटी की शादी के बाद कृष्णा और दुर्गा घर में रहते थे। मृतक मूल रूप से पेठिया लशकरी गांव के बाढ़-कटान क्षेत्र के रहने वाले थे। करीब 30 वर्ष पहले वह रमवापुर गांव में आकर बस गए थे।

मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है: ब्रजेश सिंह, सीओ कलवारी, बस्ती

पिता की हत्या के बाद प्रेमी संग बेखौफ घूमती रही बेटी
दुबौलिया। पिता की हत्या कर शव नहर में फेंकने के बाद आरोपी बेटी कई घंटे तक बेखौफ अपने प्रेमी के साथ घूमती रही। इसके बाद शाम को घर पहुंचकर सामान्य तरीके से अपनी दिनचर्या में जुट गई। उसके चेहरे पर न घबराहट दिखी और न ही हत्या का कोई पछतावा।

देर रात तक जब कृष्णा प्रसाद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पूछताछ शुरू की। आरोपी बेटी ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर शव नहर में फेंके जाने की जानकारी दी।

मृतक के भाई के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी प्रेमी भी अपने घर चला गया था। दोनों कई घंटे तक सामान्य तरीके से अपने काम में लगे रहे। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी बेटी करीब पांच से छह घंटे तक प्रेमी के साथ घूमती रही। उधर, दो थानों की पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी रही और दिनभर प्रेमी-प्रेमिका को लेकर चर्चा होती रही।

आरोपी के चाचा काशीराम ने बताया कि परिजनों ने जब बेटी से कृष्णा प्रसाद के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजन और पुलिस आरोपी को लेकर नहर के पास पहुंचे, जहां कृष्णा प्रसाद का शव पड़ा मिला।

बेटी पर लोगों में आक्रोश
कृष्णा प्रसाद की हत्या की खबर मिलने के बाद गांव में शोक के साथ आरोपी बेटी के प्रति लोगों में आक्रोश भी दिखा। ग्रामीणों का कहना था कि जिस बेटी को पिता ने पाल-पोसकर बड़ा किया और उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे, उसी ने उनकी जान ले ली। लोगों ने हत्या की बेरहमी पर भी सवाल उठाए।

आशंका जताई गई कि गमछे से गला कसने के दौरान कृष्णा प्रसाद ने बचने के लिए संघर्ष किया होगा। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed