फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Father-in-law accused of raping daughter-in-law

ससुर पर बहू से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of raping daughter-in-law
ससुर पर बहू से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

लालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा
बस्ती। विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का ससुराल संतकबीरनगर में है। उसकी तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
वर्तमान में लालगंज थानाक्षेत्र स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में कम दहेज मिलने की बात को लेकर पति मुकेश, ससुर विजय व ननद ने प्रताड़ित किया। मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उसका आरोप है कि ससुर ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। विरोध कर ऐसा करने से मना करने पर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदनाम करने की नीयत से मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो भेजने के साथ अश्लील बातें की।
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, तीन नामजद
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी के भाई का आरोप है कि 28 नवंबर को बहन खेत में गन्ना काटने गई थी। लौटते समय रास्ते में गांव के वशिष्ठ यादव, विशाल यादव व लवकुश ने अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed