{"_id":"613f7a468ebc3e327f5eb008","slug":"fast-for-many-demand-basti-news-gkp409020987","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत अवर अभियंताओं ने रखा सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत अवर अभियंताओं ने रखा सामूहिक उपवास
विज्ञापन

- वेतन विसंगति व अन्य मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन
- मंगलवार सुबह 10 बजे तोड़ेंगे उपवास
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन जिलाध्यक्ष एसी पाल ने बताया कि वेतन विसंगति, एसीपी, वरिष्ठता, अधिष्ठानीय समस्याओं आदि के समर्थन में विरोध स्वरूप उपवास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली तेजी से बदल रही है। जिससे अवर अभियंताओं को व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ऊर्जा प्रबंधन से समस्याओं को लेकर चर्चा करने की कोशिश की गई लेकिन उच्चाधिकारियों का रवैया नकारात्मक होने के कारण विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष एके उपाध्याय ने बताया कि अवर अभियंताओं को क्षेत्र में काम के दौरान कई समस्याओं से जूझना पड़ता है जानकारी के बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सचिव जितेंद्र मौर्या ने कहा कि समस्याओं के समाधान न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उपवास मंगलवार सुबह 10 बजे सामूहिक रूप से तोड़ा जाएगा। मौके पर राम इकबाल प्रसाद, लाल बहादुर यादव, रविशंकर यादव, अभिषेक ओझा, आशुतोष लाहिड़ी आदि मौजूद रहे।